Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

महिला पशुपालक सम्मान योजनान्तर्गत 26 दिसंबर तक करें आवेदन

सवाई माधोपुर: वर्ष 2024-25 के लिए महिला पशुपालक सम्मान योजनान्तर्गत प्रत्येक पंचायत समिति स्तर से एक महिला पशुपालक का चयन किया जाएगा। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि जिले की पंचायत समितियों के स्तर पर चयनित महिला पशुपालकों में से दो का चयन जिला स्तर पर एवं जिला स्तर से चयनित महिला पशुपालकों में से दो का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा।

 

Apply under Mahila Pashupalak Samman Yojana by 26th December

 

 

उन्होंने बताया कि चयनित महिला पशुपालक को पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रूपये जिला स्तर पर 25 हजार रूपये तथा राज्य स्तर पर 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रगतिशील पशुपालक नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय, कार्यालय/संस्था समय में 26 दिसंबर, 2024 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

 

नियत तिथि इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं योजना की विस्तृत जानकारी के लिए पशुपालन विभाग अथवा नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय में सम्पर्क किया जा सकता है। योजना एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाईट www.animalhusbandry.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !