सम्बलन योजना के तहत अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक घनश्याम बैरवा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्बोरी एवं रामावि आलनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पढ़ाई का स्तर कमजोर पाया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों स्कूलों में पोषाहार कर गुणवत्ता, अक्षय पेटिका, शिकायत पेटिका सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई।
राउप्रावि बम्बोरी में अंग्रेजी विषय का स्तर एवं रामावि आलनपुर में सामाजिक विज्ञान विषय का स्तर कमजोर मिला इसे सुधारने के निर्देश दिये गये। उन्होंने संस्था प्रधान को शिक्षण गुणवत्ता एवं पोषाहार के संबंध में विशेष प्रयास कर स्तर सुधारने पर जोर दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया