Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जयपुर से चलने वाली 8 ट्रेनें कैंसिल

जयपुर: जयपुर – सवाई माधोपुर रेलवे सेक्शन के बीच 12 जनवरी 2025 को मुंबई रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। स्टेशनों के बीच होने वाले काम को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने 11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। कुछ आंशिक रूप से कैंसिल और कई का रूट डायवर्ट किया गया है।

 

 

 

8 trains running from Jaipur canceled

 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल के जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे सेक्शन में सिरस और वनस्थली निवाई स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 41-ए पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए 12 जनवरी 2025 (रविवार) को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण इस रूट से गुजरने वाली 8 ट्रेनें कैंसिल, 4 ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल और 3 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में यात्री ट्रेनों का सीड्यूल चेक कर ही यात्रा करें।

 

 

 

 

 

यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  1. जोधपुर-इंदौर जंक्शन (14801): 11 जनवरी 2025 को कैंसिल।
  2. इंदौर जंक्शन-जोधपुर (12465): 12 जनवरी 2025 को कैंसिल।
  3. जयपुर-बयाना जंक्शन (19721): 12 जनवरी 2025 को कैंसिल।
  4. बयाना जंक्शन-जयपुर (19722): 12 जनवरी 2025 को कैंसिल।
  5. जोधपुर-इंदौर जंक्शन (12466): 12 जनवरी 2025 को कैंसिल।
  6. इंदौर जंक्शन-जोधपुर (14802): 13 जनवरी 2025 को कैंसिल।
  7. जोधपुर-भोपाल (14813): 12 जनवरी 2025 को कैंसिल।
  8. भोपाल-जोधपुर (14814): 13 जनवरी 2025 को कैंसिल।

 

 

 

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट: 

  1. बांद्रा टर्मिनस-जयपुर (12979): 11 जनवरी 2025 को कोटा-चंदेरिया-अजमेर के रास्ते चलेगी। यह चंदेरिया और भीलवाड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।
  2. बीकानेर-बिलासपुर (20846): 12 जनवरी 2025 को जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-सवाईमाधोपुर के रास्ते चलेगी। यह भरतपुर स्टेशन पर रुकेगी।
  3. अजमेर-बांद्रा टर्मिनस (09621): 12 जनवरी 2025 को अजमेर-चंदेरिया-रतलाम के रास्ते चलेगी। यह भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच और मंदसौर स्टेशनों पर रुकेगी।

 

 

 

 

यह ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से कैंसिल: 

  1. अजमेर-जबलपुर (12182): 12 जनवरी 2025 को कोटा से जबलपुर तक चलेगी। अजमेर से कोटा तक कैंसिल।
  2. जबलपुर-अजमेर (12181): 11 जनवरी 2025 को जबलपुर से कोटा तक चलेगी। कोटा से अजमेर तक कैंसिल।
  3. मुंबई सेंट्रल-जयपुर (12955): 11 जनवरी 2025 को मुंबई सेंट्रल से कोटा तक चलेगी। कोटा से जयपुर तक कैंसिल।
  4. जयपुर-मुंबई सेंट्रल (12956): 12 जनवरी 2025 को कोटा से मुंबई सेंट्रल तक चलेगी। जयपुर से कोटा तक कैंसिल।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !