Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पिता ने ही बेटी से किया दु*ष्कर्म, पुलिस ने 10 साल बाद दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की बामनवास थाना पुलिस ने 10 वर्ष से फ*रार दु*ष्कर्म के आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दु*ष्कर्म के आरोपी श्रीराम पुत्र लटूर मीणा निवासी टोडा बामनवास को जयपुर मुहाना मण्डी से गिर*फ्तार किया है। बामनवास थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस गंगापुर सिटी राकेश राजौरा व वृताधिकारी वृत बामनवास सीताराम मीना के सुपरविजन में दु*ष्कर्म के मामले में दस वर्ष से फ*रार 10 हजार रूपये के इनामी आरोपी श्रीराम पुत्र लटूर मीणा निवासी टोडा बामनवास को जयपुर मुहाना मण्डी से
पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Bamanswas Sawai Madhopur Police News 11 Jan 25

 

 

 

उन्होंने बताया कि साल 2015 में बामनवास क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। यहा एक है*वान पिता ने रिश्तों को शर्मसार किया था। पिता द्वारा अपनी ही पुत्री के साथ दु*ष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इतना ही नहीं है*वान पिता पत्नी एवं अन्य बच्चों को धम*काता भी था।

 

 

 

पिता ने ही बेटी से किया था दु*ष्कर्म:

थानाधिकारी ने बताया कि नाबा*लिग की मां ने अपने ही पति के विरूद्व बामनवास  थाने पर गत दिनांक 22/12/2015 को मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया गया था कि बच्चों के साथ घर पर रात्रि में कमरे में सो रहे थे। रात्रि के समय पिता श्रीराम मीणा ने सारी हदे पार करते हुए नाबा*लिग बेटी को बाहर ले जाकर घिनोनी हकरत कर रहा था, बच्ची की आवाज सुनकर नींद खुलने पर श्रीराम भाग गया था।

 

 

सब कुछ बर्दाश्त करने के बाद आखिरकार सब्र का बांध टुट गया एवं हिम्मत जुटा कर बामनवास थाने पर प्रकरण पॉक्सो एक्ट में पंजीबद्व करवाया गया। इस घटना के बाद से आरोपी श्रीराम फरार चल रहा था। फ*रार श्रीराम मीणा की गिर*फ्तारी के लिए वर्ष 2023 से जिला स्तर पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था

 

 

 

 

इस तरह दबोचा आरोपी को:

थानाधिकारी ने बताया कि वांछित अप(राधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में कार्यवाही के लिए
विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्य अजीत मोगा को सूचना मिली की श्रीराम मीणा जयपुर मे मुहाना मण्डीं मे रह रहा है। इस सूचना पर कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, बलबीर सिंह, विजय सिंह, लख्मीचन्द की एक टीम बनाकर भेजी गई। टीम निगरानी कर मकान की पहचान कर वांछित श्रीराम मीणा को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

 

 

 

आरोपी ने बदला नाम और पता: 

श्रीराम मीणा ने जयपुर, दौसा, दिल्ली, गुजरात के कई शहरो में फ*रारी काटी थी। श्रीराम मीणा ने अपने परिवार, मित्रों एवं रिश्तेदारों से सम्पर्क विच्छेद कर लिए थे। आरोपी ने कागजात में अपना नाम पता परिवर्तन कर लिया था। इसलिए वह पुलिस से करीब दस वर्ष तक बचने में सफल हुआ। पुलिस की टीम करीब एक माह से इस अपराधी का पता लगाने का सार्थक प्रयास कर रही थी।

 

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बामनवास थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, बलबीर सिंह और कांस्टेबल विजय सिंह और लख्मीचन्द शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !