Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विकास पथ निर्माण के संबंध में जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

विकास पथ निर्माण के संबंध में जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

राज्य बजट घोषणा 2019-20 के अनुसार जिले की ग्राम पंचायतों में विकास पथ के रूप में गुणवत्तापूर्ण एवं अच्छे मानक की सीसी सड़कों का निर्माण होगा। इस संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन सडकों के लिए स्थान का चयन जनप्रतिनिधियों से सलाह एवं सुझाव के आधार पर किया जाए।सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इनके लिए स्थान चयन एवं अन्य रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। बैठक में उन्होंने बताया कि विकास पथ में सीसी सड़क एम तीस एवं एम चालीस की डिजाइन में बनाई जाएगी। इसकी चौड़ाई साढे पांच मीटर होगी। विकास पथ के दोनों ओर नालियों का निर्माण एवं प्रत्येक ढाई सौ मीटर की दूरी पर बीच में पाइप डाला जाएगा। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों से इन कार्याे की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा सड़कों के निर्माण में जन प्रतिनिधियों के सुझावों को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि योजना के अनुसार पांच साल में जिले की सभी पंचायतों में विकास पथ का निर्माण करवाया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सडकों की मरम्मत के संबंध में भी शीघ्र कार्य करवाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधान सूरजमल बैरवा, सभी उपखंड अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

District level meeting regarding development road

 

“पीडीएस सतर्कता समिति की बैठक हुई आयोजित”

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने जिले में सभी उचित मूल्य की दुकानों को फंक्शनल बनाने के निर्देश रसद विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले में सभी परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के प्रयास करने के निर्देश भी रसद अधिकारियों को दिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर चर्चा करते हुए जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत राशन वितरण पॉस मशीनों से ऑनलाइन हो रहा है। जिला कलेक्टर ने लिफ्टिंग में नियमितता रखने तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। बैठक में राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए पोर्टेबिलिटी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में सतर्कता समिति से जुडे अन्य बिंदुओं एवं प्रकरणों पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधान सवाई माधोपुर सूरजमल बैरवा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसडीएम खंडार रतन लाल अटल, एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा, एसडीएम गंगापुर विजेन्द्र मीना, एसडीएम बामनवास हेमराज परिडवाल, डीएसओ सहित प्रवर्तन अधिकारीए प्रवर्तन निरीक्षक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !