Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

त्रिनेत्र बालगृह में बालकों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा त्रिनेत्र बालगृह सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव समीक्षा गौतम द्वारा त्रिनेत्र बालगृह में शौचालयों एवं स्नानघर की साफ-सफाई, बालगृह परिसर एवं कमरों की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई।

 

Childrens health in Trinetra Childrens Home Sawai madhopur

 

 

बालगृह के शौचालय एवं स्नानघर अत्यधिक गन्दे पाये गये एवं एक टॉयलेट जाम पाया गया। इस संबंध में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा त्रिनेत्र बालगृह के संचालक हरीश उपाध्याय को शौचालयों एवं स्नानघर की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये।साथ ही रसोईघर का निरीक्षण कर रसोईघर की साफ-सफाई, बर्तनों की साफ-सफाई, बालकों को प्रदान भोजन, पेयजल की व्यवस्था तथा भण्डार गृह में खाद्य-सामग्रियों की गुणवत्ता के संबंध में जांच की गई।

 

 

 

 

जांच के दौरान बालगृह के रसोईघर में रखे कैसरोल में फफूंदी लगी पाई गई, जिसमें चपातियां रखी पाई गई। साथ ही भण्डार गृह में गन्दगी के कारण बदबू आ रही थी एवं एक्सपायरी दिनांक निकलने के बाद भी भण्डार गृह में रखे पोहों को उपयोग में लिया जा रहा था। साथ ही रसोईघर में रखी दालें भी खराब पाई गई, दालों में कीड़े पाये गये एवं लाल मिर्च के पैकेटों पर पैकेजिंग दिनांक व अंतिम उपयोग की दिनांक भी अंकित नहीं पाई गई।

 

 

 

इस संबंध में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा खाद्य सुरक्षा टीम को बुलाकर मौके पर ही रसोईघर एवं भण्डार गृह में रखे लगभग 85 किलो खराब पोहों एवं दालों को नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेदप्रकाश पूर्विया, नितेश गौतम एवं अन्य स्टाफकर्मी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !