पूर्व केंद्रीय वित्त एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद रहे स्व. डा. अबरार अहमद की माताजी व स्थानीय विधायक दानिश अबरार की दादी मां स्वर्गीय जैतुन बेगम का रविवार रात को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थी और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।

विधायक सूत्रों के अनुसार सोमवार को सुबह उनके शहर स्थित निज आवास से दाई की बगीची तक जनाजा ले जाया गया, जहां जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद पास ही स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान जनाजे में शामिल विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़ी हस्तियों सहित परिवारजनों व शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। मंगलवार को सुबह साढे 8 बजे शहर हम्मालों की मस्जिद में कुरानख्वानी व सेवम की फातिहा होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया