सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर श्वेता शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईसरदा का बुधवार को औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर, लेबर रूम, वार्ड की साफ-सफाई, चिकित्सालय में विद्युत एवं पानी की सुविधा, स्टाफ की व्यवस्था आदि की जांच की गई। चिकित्सालय में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं को दिये जाने वाले पोष्टिक आहार आदि की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मेल नर्स, कंपाउण्डर आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया