Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सीईओ ने की योजनाओं की समीक्षा

सवाई माधोपुर: ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार गंगापुर सिटी में आयोजित हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं महानरेगा, सांसद मद, राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग आदि की समीक्षा करते हुऐ संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए है।

 

CEO SWM reviewed the schemes run by Rural Development and Panchayati Raj Department

 

 

 

बैठक में उन्होंने महानरेगा योजना में 100 दिन पूर्ण करने वाले परिवारों की संख्या में वृद्धि करने, पौधाशाला विकसित करने, अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करने, स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत गांवों में नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने, आर.आर.सी. निर्माण के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारियों को प्रदान किए। साथ ही न्यूनतम प्रगति वाले कार्मिकों को अविलंब सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त प्रशासक ग्राम पंचायत, समस्त पंचायत समिति स्टाफ, ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !