जयपुर: हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा सूचित किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर से हज-2025 पर जाने वाले सभी हाजियों को तीसरी किस्त की राशि 57 हजार 500 रुपए प्रति हज यात्री के रूप में 3 अप्रैल 2025 तक जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, यदि हज आवेदन करते समय हज कमेटी के माध्यम से कुर्बानी का विकल्प चुना गया है, तो 16 हजार 600 रुपए की अतिरिक्त राशि भी जमा करनी होगी।
इस प्रकार, कुर्बानी सहित कुल राशि 74 हजार 100 रुपए 3 अप्रैल 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के खाते में जमा करना अनिवार्य है। जो शिशु (इन्फेंट) यात्रा प्रारंभ करने के दिन 2 वर्ष से कम आयु का होगा, उसके लिए 15 हजार 750 रुपए प्रति शिशु की राशि भी जमा करानी होगी।
साथ ही, जिन हज आवेदकों पर पहले से कोई बकाया राशि है, उन्हें वह भी इस किश्त के साथ निर्धारित तिथि तक जमा करनी होगी। हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर जाकर वास्तविक जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है और शेष राशि जमा करने के लिए चालान जनरेट किया जा सकता है। यह अवश्य ध्यान रखें कि हज अदायगी की पूरी राशि निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करने पर यात्रा रद्द कर दी जाएगी और प्रतीक्षा सूची के आवेदकों का चयन किया जाएगा।
Tags Haj Committee of India HAJ House Hajj Hajj 2025 Hajj Yatra Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Mumbai Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार
बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …
उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप
बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त
अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …
कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर
दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
