Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला संसाधन सहायता समिति की बैठक हुई आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा की अध्यक्षता में जिला संसाधन सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान के संयुक्त निदेशक आयोजना डाॅ. आर.सी. मीना आकाशि प्रतिनिधि बतौर उपस्थित थे।

District resource assistance committee meeting held in pg college Sawai madhopur
ड्रेक बैठक में सवाई माधोपुर जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे। इनमें राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के रामकेश मीना, कन्या महाविद्यालय की डाॅ. मनीषा शर्मा, खण्डार से रामजीलाल मीना, नवीन राजकीय महाविद्यालय बौंली के प्राचार्य रामलाल मीना, बामनवास के योगेन्द्र कुमार धामा उपस्थित रहे। ड्रैक बैठक में सभी राजकीय महाविद्यालयों में संकाय सदस्यों की स्थिति, मंत्रालयिक कर्मचारियों के रिक्त पद तथा भौतिक संसाधनों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक में जीरो पोस्ट संकाय सदस्यों वाले राजकीय महाविद्यालयों में ड्रैक के माध्यम से पर्याप्त संकाय सदस्यों वाले महाविद्यालयों से अंशकालिक संकाय सदस्य, लेखाकर्मियों और पुस्तकालयाक्ष्यक्ष लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नवीन राजकीय महाविद्यालय बौंली को फर्नीचर, वित्तीय सहायता तथा संकाय सदस्यों की अंशकालिक व्यवस्था का निर्णय किया। ड्रैक मीटिंग में आकाशि प्रतिनिधि डाॅ. आर.सी. मीना ने जिले के सभी महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं, नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं, मासिक परीक्षा, आयोजन, प्रतियोगिता दक्षता परीक्षा, काॅलेज कम्यूनिटी कनेक्टिविटी कार्यक्रम, स्वच्छता आदि विषयों पर सभी प्राचार्यों से विस्तार से विचार मंथन किया। उन्होंने सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय महाविद्यालयों की सामुदायिक पुस्तकशाला में अधिकाधिक पुस्तकें दान करने की बात की। आखिर में पीजी काॅलेज के रेस प्रभारी डाॅ. ओ.पी. शर्मा सह आचार्य गणित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !