Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

सवाई निवासी डॉ. मुकेश मीणा को वैश्विक स्तर पर शीर्ष 0.05% वैज्ञानिकों में मिला स्थान

सवाई माधोपुर: माइक्रोबायोलॉजी और प्लांट पैथोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य करने वाले डॉ. मुकेश मीणा को वर्ष 2024 में ScholarGPS® द्वारा विश्व के शीर्ष 0.05% वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता उन्हें उनके उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों, वैश्विक प्रभाव, और अकादमिक योगदान के लिए प्रदान की गई है।

 

Dr. Mukesh Meena, resident of Sawai Madhopur has been ranked among the top 0.05% scientists globally

 

 

हरिसिंह बारवाल सामाजिक कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. मुकेश मीणा पुत्र रामसिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) वर्तमान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. मीणा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा, उनकी 8 अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकें भी स्प्रिंगर-नेचर और एल्सेवियर जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक प्रकाशन संस्थाओं से प्रकाशित हो चुकी हैं।

 

 

 

 

यह उपलब्धियाँ उनके शोध के प्रभाव और वैज्ञानिक समुदाय में उनकी मान्यता को दर्शाती हैं। ScholarGPS® द्वारा यह रैंकिंग विश्व भर के लगभग 3 करोड़ वैज्ञानिकों के प्रकाशनों, उनके प्रभाव, और अकादमिक गुणवत्ता के गहन मूल्यांकन के आधार पर दी जाती है। इस मान्यता ने न केवल डॉ. मीणा की व्यक्तिगत उपलब्धियों को रेखांकित किया है, बल्कि भारतीय विज्ञान, विशेष रूप से माइक्रोबायोलॉजी और प्लांट पैथोलॉजी के क्षेत्र में भारत की पहचान को भी वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किया है। डॉ. मीणा की यह उपलब्धि भावी शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भारत के वैज्ञानिक योगदान को विश्वपटल पर उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !