Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हीटवेव प्रबंधन एवं चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिले में भीषण गर्मी एवं मौसमी बीमारियों के प्रभाव को देखते हुए जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने शुक्रवार को बनोटा, लोरवाड़ा एवं जटवाड़ा कला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं, स्वच्छता, स्टाफ की उपस्थिति एवं हीटवेव से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने पीएचसी के निरीक्षण के दौरान स्टाफ की उपस्थिति पंजिका की जांच की तथा चिकित्साकर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

 

Collector conducted a surprise inspection regarding heatwave management in sawai madhopur

 

 

उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, जांच कक्ष, दवा स्टॉक रूम समेत समस्त कक्षों का अवलोकन किया और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, उपकरणों की कार्यशीलता की जांच, दवाओं के स्टोर रूम को व्यवस्थित रखने, मरीजों को मुफ्त जांच व दवा योजनाओं का लाभ दिलाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के फ्लेक्स/होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरवाड़ा में ग्रामवासियों द्वारा लम्बे समय पर चिकित्सक नहीं होने की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीएचसी पर नियुक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवस्वत जैन द्वारा लगाए गए मेडिकल की बोर्ड द्वारा जांच करवाने एवं दोषी पाये जाने पर चार्जशीट जारी करने के निर्देश सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को दिए। उन्होंने कमेटी गठित कर जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करने और बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की रिपोर्ट तैयार कर जिला कलक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश सीएमएचओं को दिए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान हीटवेव के दृष्टिगत सभी चिकित्सालयों में कूलर, पंखे, पानी की उपलब्धता, ओआरएस काउंटर, रिजर्व वार्ड और दवा स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों में हीटवेव प्रबंधन, सफाई, दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !