सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में वन संरक्षण नियमों की लगातार अनदेखी को वन विभाग की ओर से की जा रही कार्यवाही के बाद भी पर्यटक वाहनों के चालक और गाइड नियमों की पालना करते नजर नहीं आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उद्यान में चालक व गाइड द्वारा की जा रही नियमों की अवहेलना को लेकर बुधवार को एक बार फिर रणथंभौर के डीएफओ की ओर से 14 पर्यटक वाहनों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार जांच टीम को सफारी के दौरान 22 वाहन चालक अपने वाहनों को बाघों के पीछे दौड़ाते हुए मिले। इसके चलते डीएफओ ने 14 वाहनों पर 2100-2100 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही वाइल्डलाइफ रूल्स की पालना करने की हिदायत दी है। जबकि 8 वाहन चालकों को नियमों की पालना करने के लिए निर्देशित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
