Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विद्यालय विकास के लिए सौंपा 1 लाख का चेक

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव कार्यक्रम भविष्य की उड़ान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवली के विकास के लिए ग्रामवासी भामाशाहों द्वारा 1 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। यह राशि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत विद्यालय के आधारभूत ढांचे के विकास हेतु जमा करवाई गई।

 

A check of Rs 1 lakh was handed over for school development in sawai madhopur

 

 

प्रधानाचार्य ऋषिकेश मीना ने जिला कलक्टर शुभम चौधरी को सीडीईओ कृष्णा शर्मा एवं एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में एक लाख रूपये का चैक सुपुर्द किया। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि राउमावि जीवली से प्राप्त 1 लाख रुपए की राशि में राज्य सरकार द्वारा योजनामद के रूप में 60 प्रतिशत अंशदान के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए अतिरिक्त प्राप्त हुए हैं।

 

 

 

इस प्रकार कुल 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में मरम्मत कार्य, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित अन्य भौतिक विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य प्रकाश चंद मीना, गांव के पंच पटेल रामसिंह मीना (भामाशाह प्रेरक), उमेश पटेल, रमेश, रुकमकेश बैरवा सहित अन्य गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !