Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बाघों की नगरी सवाई माधोपुर में मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड की लीजेंड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपना 75वां जन्म दिन बाघों की नगरी सवाई माधोपुर में मनाया। वे अपने पुत्र फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, पुत्रवधू करीना कपूर खान, बेटी सोहा अली, दामाद कुणाल खेमू सहित अन्य परिजनों के साथ सवाई माधोपुर भ्रमण पर आई हैं। परिवार के अन्य लोग भी उनके साथ आए हैं। सभी लोग शनिवार को जयपुर आए थे। इसके बाद शाम को सवाई माधोपुर पहुंचे। सभी लोग यहां एक पांच सितारा होटल में रुके हैं।

शाम की पारी में गए पार्क भ्रमण पर

अभिनेता सैफ अली खान व उनकी पत्नी करीना कपूर व सैफ की बहन सोहा अली खान ने आज शाम की पारी में परिजनों के साथ रणथम्भौर पार्क का भ्रमण किया। वे शाम की पारी में तीन जिप्सियों से पार्क भ्रमण पर गए। एक जिप्सी में सैफ, करीना बेटे तैमूर के साथ नजर आए तो दूसरी जिप्सी में कुणाल खेमू, सोहा अली खान अन्य परिजन सवार थे। वहीं तीसरी जिप्सी में शर्मिला टैगोर व अन्य परिजन सवार थे। वहीं कुछ परिजनों ने सुबह की पारी में भी पार्क भ्रमण किया।

Actress Sharmila Tagore celebrates birthday Ranthambore tiger city Saif Ali khan

बाघिन कृष्णा व शावकों के हुए दीदार

इस दौरान सैफ करीना व उनके परिजनों को जोन चार में बाघिन कृष्णा व उसके शावकों के दीदार हुए।  सोहा अली खान व कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम पर शर्मिला के जन्मदिन व पार्क भ्रमण के फोटो भी शेयर किए। बाघिन व उनके शावकों की अठखेलियां देखकर सभी लोग काफी रोमांचित हो गए।

रात को होटल में मनाया जन्मदिन

पार्क भ्रमण से लौटने के बाद सैफ करीना परिजनोंं के साथ रणथम्भौर रोड़ स्थित पांच सितारा होटल पहुंचे और रात को सैफ अली खान की मां अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्मदिन मनाया।

सोमवार को जा सकते हैं मुम्बई

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सैफ अली खान सुबह परिजनोंं के साथ मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं। गौरतलब है कि सैफ अपने परिवार के साथ दो दिन से रणथम्भौर दौरे पर हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !