सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में 7 जून को ईद उल-अज़हा का त्यौहार मनाया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट शुभम चौधरी ने ईद उल-अज़हा के अवसर पर अदा की जाने वाली नमाज के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर को सामान्य चिकित्सालय के पीछे ईदगाह पर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट खण्डार को कस्बा खण्डार, उपखण्ड मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर को मलारना डूंगर के लिए, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बौंली को कस्बा बौंली, के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी प्रकार उप जिला मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी को गंगापुर सिटी ईदगाह, उप जिला मजिस्ट्रेट बामनवास को कस्बा बामनवास, उप जिला मजिस्ट्रेट वजीरपुर को कस्बा वजीरपुर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा को कस्बा चौथ का बरवाड़ा, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को ईसरदा, शिवाड़, सारसोप के लिए, तहसीलदार सवाई माधोपुर को शेरपुर खिलचीपुर के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी प्रकार तहसीलदार खण्डार को छाण, जैतपुर के लिए, तहसीलदार मलारना डूंगर को मलारना चौड़, बहतेड़, पीलवा एवं शेषा के लिए, तहसीलदार बौंली को खिरनी, पीपलवाड़ा, पीपलदा के लिए, तहसीलदार बामनवास को बैरखण्डी, पीपलाई, बाटोदा, लिवाली के लिए एवं विकास अधिकारी सवाई माधोपुर को सूरवाल, करमोदा, बजरिया (जामा मजिस्द) के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट को उनके अधीनस्थ कार्यरत तहसीलदार/नायब तहसीलदार के साथ अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव व कानून एवं शांति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर सतर्क रहते हुए जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
