Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलक्टर ने खण्डार में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी बुधवार को खण्डार उपखण्ड के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने खण्डार में मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने पंचायत समिति खण्डार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कचरा संग्रहण केन्द्र के पास नवीन तलाई खुदाई कार्य चारागाह भूमि छाण एवं मानसरोवर बांध पर सफाई और मरम्मत कार्यो का निरीक्षण किया।

 

Sawai Madhopur Collector inspected MGNREGA works in Khandar

 

 

इस दौरान उन्होंने कार्य स्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति, छाया, पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, कार्य की गुणवत्ता, प्रगति की स्थिति एवं संपूर्ण कार्य प्रणाली की सूक्ष्मता से जांच की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने मनरेगा महिला श्रमिकों से संवाद कर छाया-पानी की व्यवस्था तथा वेतन भुगतान की जानकारी ली। श्रमिकों ने कार्यस्थल की सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए वेतन भुगतान समय पर प्राप्त होने की बात कहीं। उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक पंचायत में फार्म नंबर 5 की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि इच्छुक ग्रामीणों को समय पर मनरेगा कार्य उपलब्ध कराए जा सकें।

 

मानसरोवर बांध का किया निरीक्षण:

जिला कलक्टर ने मानसरोवर बांध का निरीक्षण कर जलभराव क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बांध के आस-पास अनावश्यक उगी कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों से संवाद कर छाया-पानी, वेतन भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !