Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मानसून को देखते हुए नगर परिषद ने शुरू किया नाला सफाई अभियान कार्य

सवाई माधोपुर: आगामी मानसूनी सीजन को देखते हुए नगर परिषद द्वारा नालों के सफाई कार्य का अभियान जोरों शोरो से चलाया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना ने बताया कि पिछले करीब एक माह से यह सफाई अभियान कार्य लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहर, मानटाउन एवं आलनपुर क्षेत्र में स्थित सभी नालों के सफाई अभियान का कार्य किया जा रहा है।

 

In view of the monsoon, nagar parishad started the drain cleaning campaign in sawai madhopur

 

 

नगर परिषद की सफाई टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से नालों में जमे कचरे और मलबों को हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के समय कहीं भी नाले में पानी अवरूद्ध न हो। नालों के सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करने के लिए नगर परिषद द्वारा एक टीम भी गठित की गई है जो नालों की सफाई पर निगरानी रखने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में हुए नालों के टेंडरों के बावजूद सफाई व्यवस्था में अनियमितताओं के मिलने एवं बजट के अभाव में इस बार बिना टेंडर किए सीधे नगर परिषद द्वारा नाला सफाई अभियान का कार्य चलाया गया है, ताकि बेहतर मॉनिटरिंग करते हुए नगर परिषद क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर और सुचारू किया जा सके।

 

 

 

 

पिछले वर्षों में नगर परिषद द्वारा करीब 80-90 लाख तक के ठेके नालों की सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जाते थे लेकिन इस बार बजट के अभाव को देखते हुए नगर परिषद द्वारा बिना टेंडर किए हुए सीधे नालों की सफाई कार्य करने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त ने आमजन से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !