Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने बच्चों को परोसा हलवा

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह पोषण मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के साथ पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत सेलू के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। यहां कलेक्टर एवं एसपी ने केन्द्र पर नामांकित नन्हें-मुन्नें बच्चों को अपने हाथों से हलवा परोसा। जिला कलेक्टर पोषण मुहिम के तहत हर सप्ताह जिले के किसी आंगनबाड़ी केन्द्र में जाते हैं और वहां बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के संकल्प के साथ अपने हाथों से हलवा परोसकर खिलाते हैं।

Collector sp fed nutrition food angawadi children
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार की चखकर गुणवत्ता की जांच की। केन्द्र पर बच्चों के नामांकन एवं उपस्थिति तथा साफ-सफाई के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीडीपीओ तथा सुपरवाईजर को भी आंगनबाडी केन्द्रों की नियमित जांच करने तथा बच्चों के साथ संवाद करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका को भी पोषाहार पहले स्वयं चखकर बच्चों को खिलाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर कलेक्टर ने सरपंच सहित ग्रामीणों को अपने जीवन के किसी खास दिन बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से बच्चों को हर सप्ताह पौष्टिक भोजन मिल सकता है। कलेक्टर के आव्हान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने कलेक्टर की मुहिम से जुड़ने तथा बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए हाथ खडे कर संकल्प लिया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रघुनाथ, तहसीलदार गोपाल सिंह हाडा, सरपंच सहित अन्य अधिकारीगण और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !