Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तत्कालीन नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा के कई ठिकानों पर एसीबी की कार्यवाही

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर के तत्कालीन आयुक्त रहे एवं वर्तमान में नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में पदस्थापित अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा पुत्र लल्लुराम मीणा के कई ठिकानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। अब तक की कार्यवाही में फतेह सिंह मीणा के पास आय से 273 प्रतिशत अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करना प्रकट हुआ है।
जानकारी के अनुसार अनुसंधान अधिकारी ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाईमाधोपुर एवं अन्य के नेतृत्व में संदिग्ध अधिकारी के जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी विराटनगर के विभिन्न ठिकानों एवं कार्यालयों में पर ब्यूरो की एक दर्जन टीमों द्वारा सर्च जारी है।

 

 

ACB action on several locations of the then Municipal Council Commissioner Fateh Singh Meena Sawai Madhopur

 

 

इसके साथ ही इनके सम्पर्क में रहे अन्य लोगों के ठिकानों पर भी एसीबी द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सूत्रों एवं गोपनीय सत्यापन से फतेह सिंह मीणा द्वारा राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक 273 प्रतिशत आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करना प्रकट हुआ है। फतेह सिंह मीणा द्वारा जगतपुरा जयपुर में दो लग्जरी फ्लैट किमत करीब 1 करोड 30 लाख रूपये में क्रय करना, दीपावास नीमकाथाना में 1.05 हैक्टेयर भूमि खरीद करना, गढ़ बसई थानागाजी, अलवर में अपने परिचित के नाम करीब 15 बीघा भूमि क्रय करके फार्म हाउस डेवलप कर करीब 80 लाख रूपये बेनामी रूप से निवेश करना ज्ञात हुआ है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के फलैट नम्बर ई 503, 504 त्रिमूर्ति एरेना, जगतपुरा, जयपुर, निवास सरिस्का पैलेस के पास, भूतहरी तिराया, ग्राम इण्डोक, थानागाजी, अलवर, फार्म हाउस खसरा नम्बर 95, 97, 98, 100, 103 ग्राम गढ़ बसई, थानागाजी, अलवर, नजदीकी व्यक्ति प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र बाबुलाल वर्मा का निवास स्थान पता 4 थी 14. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोटपूतली, नजदीकी व्यक्ति कैलाश गुर्जर पुत्र सरदारमल का निवास स्थान वार्ड नम्बर 3 हनुमान बगीची के पास, अजीतगढ रोड, शाहपुरा, जयपुर, किराये का मकान पता अमृत पब्लिक स्कूल के पास, डॉ. अजय दायमा के मकान के पिछे, त्रिवेणी सिटी पावटा, कार्यालय कक्ष अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा व अन्य संबंधित स्थान नगर पालिका पावटा व विराटनगर से दस्तावेज, उप-पंजियक कार्यालय थानागाजी से दस्तावेज प्राप्त किये जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !