Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रशिक्षु 80 आरएएस अधिकारियों को बताई प्रशासन की बारीकियां

राजस्थान के एचसीएम रीपा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 80 प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों का दल सवाई माधोपुर के जिले के दौरे पर रहा। प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों के दल को जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशासन की बारीकियों की जानकारी दी।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने प्रशिक्षु राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपना लक्ष्य आमजन की सेवा तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण रखे तो अपने कार्य को सुगमता के साथ कर सकते है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराते हुए चुनौतियां का सामना धैर्यपूर्वक करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से संवाद करते हुए प्रशासन की गतिविधियों के बारे में सवाल जवाब कर जानकारी प्राप्त की।

Collector SP briefed administration 80 RAS trainees officers
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी कानून एवं व्यवस्था के संबंध में विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र, एचसीएम रीपा के प्रभारी हरिसिंह मीना भी मौजूद थे। इससे पूर्व प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों के दल को रणथंभौर अभयारण्य का भ्रमण भी करवाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !