Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विद्यालय के भौतिक विकास हेतु कलक्टर को सौंपा 6 लाख का चैक

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षिक विकास के लिए जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामड़ी के भौतिक विकास हेतु ग्रामवासियों एवं भामाशाहों ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु ग्रामवासियों द्वारा 6 लाख रुपये की राशि एकत्र कर मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा की गई।

 

A cheque of Rs 6 lakh was handed over to the Collector Sawai Madhopur

 

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवचरण मीना एवं ग्राम प्रतिनिधियों द्वारा यह चेक जिला कलक्टर कानाराम को एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी देवी लाल मीणा की उपस्थिति में सौंपा गया। एडीपीसी समग्र शिक्षा ने बताया कि “भविष्य की उड़ान” कार्यक्रम जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की एक सशक्त पहल है। इसके माध्यम से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

 

 

15 लाख की राशि से होगा विद्यालय का विकास:

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि विद्यालय के लिए प्राप्त 6 लाख रुपये की राशि पर राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अनुदान 9 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार कुल 15 लाख रुपये की राशि विद्यालय विकास के लिए प्राप्त होगी। इस निधि से विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्षों का निर्माण, भौतिक संसाधनों का विकास एवं अन्य आवश्यक कार्य संपन्न किए जाएंगे।

 

 

 

जिला कलक्टर ने की सराहना:

जिला कलक्टर काना राम ने ग्रामवासियों एवं भामाशाहों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनसहभागिता से न केवल विद्यालयों का भौतिक विकास होता है, बल्कि सामाजिक चेतना एवं उत्तरदायित्व की भावना भी प्रबल होती है। उन्होंने भविष्य में भी जनसहयोग से शिक्षा विकास कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य शिवचरण मीना ने इस सराहनीय सहयोग के लिए समस्त भामाशाहों, ग्रामवासियों एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय को प्राप्त निधि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के साथ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

इस अवसर पर भवानी शंकर मीना घुडासी, कन्हैया लाल, पृथ्वीराज, रामफूल पटेल, सोदास मीणा, कन्हैया लाल, पोस्टमास्टर बाबूलाल  मीणा, अंकुश मीणा, ध्यानदास मेंबर, रामदयाल मीणा, रामकिशोर मास्टर, रामहेत मीणा एसएमसी अध्यक्ष, केदार मीना एसएमसी उपाध्यक्ष,  आशीष मीणा, जगराम मीणा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !