ट्रेनों के रद्द रहने और लेट आने से यात्रियों ने कराए टिकट कैंसिल
गंगापुर सिटी दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर सलेमपुर के पास आज सुबह 8:30 बजे से मेगा ब्लॉक रहने से कई ट्रेनें रद्द रही। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ब्लॉक के कारण के ट्रेन कई घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक मीणा ने बताया कि सलेमपुर के पास गेट नंबर 177 पर रेलवे अंडरपास के निर्माण को लेकर रतलाम मथुरा पैसेंजर ट्रेन, मथुरा रतलाम पैसेंजर, कोटा आगरा पैसेंजर, आगरा कोटा पैसेंजर, स्वर्ण मंदिर मेल डाउन आधे घंटे, स्वर्ण मंदिर मेल एक्सप्रेस निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से आने से यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करावाकर यात्रा करनी पड़ी|
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
