Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

जिला कलक्टर काना राम ने चौथ का बरवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर काना राम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर के दौरान जिला कलक्टर, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को कार्यों से संबंधित दस्तावेजों, आयुष्मान कार्ड, मृद्रा स्वास्थ्य कार्ड तथा आवासीय पट्टे स्वीकृतियां आदि का मौके पर ही वितरण किया गया।

 

Sawai Madhopur Collector Kana Ram inspected the Chauth Ka Barwara camp

 

 

शिविर में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 3 पट्टे का वितरण, 15 मृद्रा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए, 72 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की और 36 नामांतरण प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके साथ ही सीमाज्ञान के 9 प्रकरण एवं 6 रास्तों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं समाज कल्याण द्वारा 34 पेंशनरों, एनएफएसए के 141 आवेदनों, 120 परिवारों की आधार सीडिंग करवाई गई।

 

 

 

 

उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन शिविरों में राजस्व, शिक्षा, पशुपालन, डिस्कॉम, पीएचईडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, रसद, कृषि सहित विभिन्न विभाग के बिजली के झुलते तारों को खिचवाना, लंबित नल कनेक्शन शीघ्र जारी करना, लंबित नामान्तरणों का निस्तारण, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नर्सरियों से पौधों का वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीकाकरण, मंगला पशु बीमा का लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन सहित विभिन्न कार्य करवाएं जा रहे है।

 

 

 

उन्होंने प्रत्येक आमजन से इन शिविरों के तहत करवाएं जा रहे कार्यों का लाभ उठाने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कहीं। उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों से संवाद कर उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम दामोदर सिंह, तहसीलदार नीरज सिंह, विकास अधिकारी, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !