Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती बस में अचानक आग लग गई। यह घटना कोटा-झालावाड़ रोड पर अनंतपुरा थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास करीब रात 12:30 बजे हुई। बस अकलेरा से कोटा आ रही थी और इसमें करीब 25 यात्री सवार थे। हालांकि मंडाना के पास बस खराब हो जाने के कारण सभी यात्रियों को पहले ही दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया था। घटना के समय बस में केवल ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे, जो आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल आए।

A moving bus caught fire in kota

बताया जा रहा है कि बस के टायर बार-बार जाम हो रहे थे, जिससे वे अत्यधिक गर्म हो गए और आग पकड़ ली। देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर नगर निगम की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। अनंतपुरा थाने के एएसआई लोकेश चौधरी के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

Pregnant Women New Medical College and hospital jk loan hospital kota doctor News Vikalp Times

कोटा में 5 मौ_तों से मचा था हड़कंप, 3 डॉक्टर हुए सस्पेंड…अब चार जांच कमेटियों ने कहा- दोषी नहीं!

कोटा: Kota में प्रसूताओं की मौ_त और किडनी फेल्योर (Kidney Failure) के करीब 5 महीने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !