Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई गृह ऋण की ब्याज दरें

सवाई माधोपुर: भारत के बड़े सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने गृह ऋण की ब्याज दरें एक बार फिर कम कर दी हैं। तत्काल प्रभाव से लागू इस दर के बाद अब गृह ऋण सिर्फ 7.45 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा और कोई प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लगाया जाएगा। यह कदम बैंक की अपने गृह ऋण उधारकर्ताओं के लिए गृह ऋण को अधिक किफायती बनाने तथा ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Bank of Baroda reduces home loan interest rates

 

 

यह नवीनतम दर कटौती, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पॉलिसी दरों में कमी किए जाने के पश्चात जून में बैंक द्वारा अपने गृह ऋण ब्याज दरों में की गई कटौती के बाद 8.00 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटाकर 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष किए जाने के बाद की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय मुदालियर ने इस अवसर पर कहा कि हम हमेशा से घर के स्वामित्व को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहे हैं।

 

 

 

गृह ऋण की ब्याज दरों में यह नई कटौती ग्राहकों के सपनों को पूरा करने और ऋण की मांग बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा लगातार बदलती मौद्रिक नीति के हिसाब से अपनी कार्यनीति बना रहा है ताकि ग्राहकों को ब्याज दरों में कमी का तुरंत लाभ मिले और साथ ही अर्थव्यवस्था में भी तेजी आए। बैंक ऑफ बड़ौदा के गृह ऋण के लिए अब डिजिटल तरीके से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। आप बैंक की वेबसाइट या अपनी नजदीकी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !