Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने अटल जन सेवा शिविर में की जनसुनवाई

सवाई माधोपुर: जन समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के समस्त उपखंड मुख्यालयों पर अटल जन सेवा शिविरों के दौरान पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में जिला कलक्टर काना राम ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।

 

Sawai Madhopur Collector IAS Kanram conducted public hearing in Atal Jan Seva Camp

 

 

अटल जन सेवा शिविर के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष पट्टा जारी करवाने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, राशन कार्ड में आधार सीडिंग, लघु एवं सीमांत किसान प्रमाण पत्र, जलभराव की समस्या, बिजली बिलों की विसंगतियां, पेयजल समस्या, अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, राजीविका भवन निर्माण, पेंशन स्वीकृति जैसे विविध प्रकरण प्रस्तुत किए गए। सभी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परिवादों का समयबद्ध ढंग से संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

उन्होंने रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अधिकारी अपने कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटे की जनसुनवाई अनिवार्य रूप से करें। साथ ही प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाए, जिसमें संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। त्रिस्तरीय जन सेवा शिविरों में प्राप्त परिवादों को पहले ऑनलाइन अपलोड किया जाए ताकि समाधान की प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

 

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि चौपालों एवं जनसुनवाई की सूचनाएं समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से आमजन तक पहुंचाई जाएं तथा चौपालों में विभागीय योजनाओं की जानकारी भी मौके पर दी जाए। समाधान के उपरांत परिवादी से संवाद कर उसकी संतुष्टि की पुष्टि अवश्य की जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक परिवादी का मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि समाधान होने पर उसे व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !