सवाई माधोपुर: रणथंभौर कारपेन्टर विकास समिति सवाई माधोपुर की आम सभा का आयोजन घाटीला बालाजी परिसर, शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति की वर्तमान कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सभा में सर्वसम्मति से जहीर मोहम्मद को समिति का नया अध्यक्ष निर्विरोध रूप से मनोनीत किया गया।
पूर्व अध्यक्ष सुरेश चन्द जांगिड़ द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सभी सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जहीर मोहम्मद का भव्य स्वागत एवं हार्दिक अभिनन्दन किया गया। इस दौरान सुरेश जांगिड़, राजेश जांगिड़, आबिद हुसैन अंसारी, यशवंत कन्हैया महावर, राजेंद्र जांगिड़, अशोक जांगिड़, सलीम अंसारी, रहमान अंसारी, साजिद हुसैन अंसारी, भवानी शंकर उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
