टीचर्स ट्रेनिंग और स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के, छाण में शनिवार को एक महत्वपूर्ण टीचर्स ट्रेनिंग और स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा के सही उद्देश्य से अवगत कराना और उन्हें जीवन के नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में अल बयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कोटा के फाउंडर और डायरेक्टर एडवोकेट सैफुल इस्लाम ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से सवाल-जवाब करते हुए उन्हें यह समझाया कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह जीवन के हर पहलू में सुधार लाने का एक उपकरण है। इस दौरान छात्रों ने संकल्प लिया कि वे अपने माता-पिता का आदर करेंगे और हमेशा सच्चाई का पालन करेंगे।
निदेशक अनवर हुसैन ने इस कार्यक्रम की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा, “हमारे विद्यालय और अल बयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कोटा के बीच यह सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। हम आने वाले समय में अल बयान ग्रुप, कोटा से अपनी सेवाओं का लाभ उठाते रहेंगे।” उन्होंने कहा, “हम इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करते रहेंगे ताकि हमारे शिक्षक और छात्र दोनों ही अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभा सकें।”
अल बयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कोटा के आभार व्यक्त करते हुए अनवर हुसैन ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में, सभी ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और भविष्य में इसकी दिशा को और स्पष्ट बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनअम प्राइमरी स्कूल छाण के संरक्षक मुख्तार हुसैन, स्कूल निदेशक अनवर हुसैन और स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
