Sunday , 7 June 2026
Breaking News

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिलाध्यक्ष नियुक्त

सवाई माधोपुर: राजस्थान मूल निवासी सवाई माधोपुर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा को मानव समाज के प्रति जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा, ईमानदारी के साथ सक्रियता और बेहतर कार्य को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया ने यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल भारत के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष डॉ. गणपत लाल वर्मा को नियुक्त किया है।

 

Physiotherapist Dr. Ganpat Lal Verma appointed District President of Universal Human Rights Council

 

 

डॉ. तरुण बांकोलिया ने बताया कि आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अप*राधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आर पी चंद्र (सेवानिवृत आईएएस), ओ.पी.लांग्यान (सेवानिवृत आईएएस), श्रीराम ब्याडवाल शिक्षाविद, महासचिव डॉ. इलियास अहमद, राष्ट्रीय विधि सलाहकार उल्हास हेबिज जर्ज, प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीणा, प्रदेश संयुक्त सचिव कैलाश सिसोदिया व समस्त कार्यकारिणी ने विचार करने के बाद डॉ. गणपत लाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

 

 

 

डॉ. गणपत लाल वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ बखूबी से निभाऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ बांकोलिया ने बताया कि डॉ. गणपत लाल वर्मा समाज में व्याप्त अ*त्याचार, उ*त्पीड़न और शो*षण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !