Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया सीवरेज कार्य का निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने सवाई माधोपुर सिटी में चल रहे सीवरेज कार्य का औचक निरीक्षण किया। सीवरेज कार्य में मुख्य बाजार में खोदी गई सड़क पर सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क रीस्टोरेशन मरम्मत नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। सीवरेज कार्य के ठेकेदार को टुकड़ों में कार्य करने तथा साथ के साथ सड़क रीस्टोरेशन का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को 3 दिन का समय देते हुए खोदी गई सड़क की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने आरयूआईडीपी के कनिष्ठ अभियंता के मौके पर नहीं मिलने तथा कार्य की मॉनिटरिंग सही ढंग से नहीं करने, सड़क खुदाई के बाद रीस्टोरेशन नहीं करवाने सहित लापरवाही के चलते कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

Collector inspects sewerage work sawai madhopur

उन्होंने सीवरेज के कार्य के दौरान जल सप्लाई के तोड़े गए नलों की रिपेयर करने तथा पानी सप्लाई के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात भी ठेकेदार को कहीं। शहर में कलेक्टर के निरीक्षण के लिए पहुंचते ही लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। लोगों ने कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह को सीवरेज कार्य में लापरवाही के संबंध में शिकायतें भी की। कलेक्टर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाने, कार्य में लापरवाही नहीं बरतने, मुख्य सड़क पर रात के समय कार्य किए जाने, यातायात बाधित नहीं हो इस बात का ध्यान रखने, नालियों की वैकल्पिक व्यवस्था करने सहित अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए सीवरेज कार्य करने के निर्देश दिए। इससे पहले जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने अस्पताल के सामने खोदी जा रही सीवरेज लाइन के टैंक एवं पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किए जाने तथा लोगों को परेशानी नहीं हो इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के आयुक्त रविंद्र यादव को भी सड़कों एवं नालियों की सफाई करवाने, अतिक्रमण संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !