Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ट्रैक्टर में बैठकर जिला कलक्टर ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने आज गुरूवार को सवाई माधोपुर एवं मलारना डूंगर उपखंड के अतिवृष्टि एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कलक्टर ने सबसे पहले ग्राम पंचायत चांदनहोली में बंजारा का टीला बांध का ट्रैक्टर से मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यहां अत्यधिक जल बहाव के कारण रपट की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए कि तत्काल रेत और मिट्टी के कट्टे लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा मरम्मत कार्य तेज गति से प्रारंभ किया जाए।

 

Sawai Madhopur Collector inspected the heavy rain affected areas while sitting in a tractor

 

 

इसके बाद कलक्टर दल मेदपुरा में परिस्थितियों का जायजा लेते हुए होते हुए खिरनी पहुँचा। यहाँ माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिरनी के परिसरों में जलभराव की स्थिति देखी गई। कलक्टर ने विद्यालयों से शीघ्र जल निकासी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगाए गए पंप इंजनों की संख्या बढ़ाई जाए और अतिरिक्त इंजन लगाकर पानी को निगोह नदी की ओर बहने वाले नालों में निकाला जाए। जिला कलक्टर तेज बारिश के बीच ही मलारना चौड़ गांव भी पहुँचे। यहाँ उन्होंने बैरवा मोहल्ले क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की।

 

 

 

 

उन्होंने भोजन, पानी और आवास की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अतिवृष्टि से पीड़ित एक परिवार के लिए तुरंत टिनशेड लगवाने और साथ ही गाँव के अन्य राहवासियों को गुरुकुल शिक्षण संस्थान मलारना चौड़ के भवन में एक अस्थायी आश्रय स्थल में सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया की निगरानी करें तथा क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर शीघ्र राहत कोष हेतु प्रस्ताव तैयार कर भेजें। कलक्टर ने मलारना चौड़ में मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या का भी संज्ञान लिया और अधिकारियों को स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

कलक्टर ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित सभी गांवों में जनधन एवं भौतिक क्षति का सर्वे त्वरित गति से किया जाए तथा फसलों के नुकसान का आकलन कर प्रस्ताव शीघ्र भिजवाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके। इस दौरान उनके साथ उपखंड अधिकारी सी.पी. वर्मा, विकास अधिकारी नरेंद्र मीणा एवं तहसीलदार रामजीलाल मीणा भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !