Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पैंडेन्सी शून्य करें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों की मरम्मत के कार्य की समीक्षा कर निर्देश दिए।
बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालयों में शौचालय की साफ सफाई तथा फंक्शनल करने के संबंध में विशेष प्रयास के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से पेयजल की जिले में स्थिति का फीडबैक लेकर समीक्षा की। उन्होंने हैंडपंप, आरओ प्लांट, पेयजल योजनाओं की प्रगति के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त सीएमएचओ से जिले में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने जिले में एक सप्ताह में ली गई रक्त की स्लाइडों, मच्छररोधी गतिविधियों, एमएलओ डलवाने, एन्टी लार्वा एक्टिविटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा संस्थानों में दवाईयों की उपलब्धता, संसाधन, उपकरणों की समुचित उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिए।

Weekly review meeting held Sawai Madhopur
बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उनके निस्तारण हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कृषि विभाग एवं डीआर कॉऑपरेटिव को खाद एवं उर्वरकों के संबंध में आवश्यकता, उपलब्धता एवं मांग की समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त कोे सब्जीमंडी परिसर में अतिक्रमण हटाने, वाहनों एवं ठेलों को व्यवस्थित करवाने, शहर में सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता को सीवरेज के कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों का रिस्टोरेशन करवाने, कार्य की गति को तेज करते हुए तोडे गए नल की लाइनों को तुरंत सही करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नहरों में पानी छोडने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर निर्देश दिए।
कलेक्टर ने चुनाव के मध्यनजर किसी भी अधिकारी को मुख्यालय नहीं छोडने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों का अवकाश स्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम कैलाश चंद्र, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, एसीईओ रामचंद्र, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, डीईओ माध्यमिक सहित पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक गौत्तम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !