Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल व वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

सवाई माधोपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस एवं फिट इंडिया मिशन के आयोजन के तहत शनिवार, 30 अगस्त 2025 को जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, दशहरा मैदान (स्टेडियम) पर फुटबॉल मैच का आयोजन शहीद भगत सिंह सदन एवं सरदार पटेल सदन के बीच आयोजित किया गया, जिसमें शहीद भगत सिंह सदन 2-1 से विजेता रहा। वहीं वॉलीबॉल मैच में रानी लक्ष्मीबाई सदन एवं सरोजनी नायडू सदन के मध्य आयोजित किया गया, जिसमें सरोजनी नायडू सदन कड़े संघर्ष में 3-2 से विजेता रहा।
Football and volleyball matches were organized on the occasion of National Sports Day in Sawai madhopur
जिला खेल अधिकारी अब्दुल वहीद ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। फुटबॉल एवं वॉलीबाल के सभी खिलाड़ियों  को जिला खेल अधिकारी द्वारा फिट एवं स्वस्थ तथा मानसिक रूप से सशक्त रहने की शपथ दिलवायी गयी। कार्यक्रम में कार्यालय के पृथ्वी सिंह हाड़ा (व.शा.शि.), सुनील गर्ग (शा.शि.), संजय सिंहल, अरवाज खान, रहीस खान, संजय सिंह राठौड़, संजय शर्मा, मुनेष योगी, रघुवीर सिंह नरूका आदि ने कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !