जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी.सिंह ने आज दोपहर बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में पंचायत चुनाव के लिए तैयार की जा रही ईवीएम के (एफएलसी) प्रथम लेवल जांच कार्य का निरीक्षण किया।

चुनाव के लिए ईवीएम ईसीआईएल के इंजिनियरों द्वारा जांच का कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इंजिनियरों से सवाल जवाब कर जांच के बाद रेंडमाइजेशन के लिए तैयार की जा रही ईवीएम के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि प्रथम लेवल चेक के बाद ईवीएम पर 2 जनवरी को सुबह साढे 9 बजे से माॅक पोल राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में किया जाएगा। जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे।
इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने राउमावि साहूनगर में पहुंचकर वहां की जा रही चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने राउमावि साहूनगर में प्रशिक्षण, ईवीएम रखने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया