Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा में विद्यालय का खंडहर घोषित, बरामदा अधिक बारिश के कारण गिरा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा खंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ऐचेर में अतिवृष्टि के कारण एक बरामदा ढहने की सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार, सोमवार को अल सुबह हुई इस घटना में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय भवन का जो बरामदा सोमवार को गिरा है, उसे और उससे सटे 10 कक्षा-कक्षों को पूर्व में जर्जर घोषित किया जा चुका था।

The school in Chauth Ka Barwara was declared a ruin

 

 

इस पूरे ढांचे को उपयोग के लिए असुरक्षित घोषित कर इस पर लाल निशान भी चिन्हित किया गया था। वर्तमान में विद्यालय भवन का यह हिस्सा उपयोग में नहीं लाया जा रहा था और इस बरामदे तथा जर्जर कमरों को गिरा कर जमींदोज करने की स्वीकृति बीते सप्ताह ही दी जा चुकी थी।

 

 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरामदा गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। विद्यालय में वर्तमान में अध्यापन कार्य के लिए 4 कक्षा-कक्ष उपलब्ध हैं। ये सभी कक्ष पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोमवार को विद्यालय में अध्यापन कार्य नियमित एवं सुचारू रूप से किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !