Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डाॅ.एस.पी.सिंह ने पंचायत समिति खंडार के छाण गांव पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर आवश्यकता की सुविधाओं, शौचालय, पेयजल, रोशनी आदि के सम्बन्ध में बीएलओ एवं अन्य उपस्थित अधिकारियेां से जानकारी प्राप्त की। मतदान केन्द्र पर केन्द्र का नाम, वार्डाे का विवरण लिखे जाने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

District Election Officer inspected polling stations
जिला निर्वाचन अधिकारी ने छाण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए जाने वाले मतदान केन्द्र के प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर रास्ता सुगम करने, रोशनी की समुचित व्यवस्था किए जाने, मतदान केन्द्र का विवरण आदि के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने रेम्प तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर संबंधित विकास अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी को माॅनिटरिंग के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी.सिंह ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के बाद राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पंचायत चुनाव करवाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होने ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि चुनाव के दौरान आपसी सद्भाव, भाईचारा बनाए रखते हुए चुनाव कार्य को सम्पन्न करवाने में सहयोग प्रदान करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मौके पर ग्रामीणों को चुनाव से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने ग्रामीणों के सवाल एवं जिज्ञासाओं के जवाब देकर संतुष्ट किया। इस मौके पर पटवारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला कलेक्टर ने एसडीएम को छाण पटवारी को नोटिस देने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !