Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने खेतों में जाकर किसानों को ऑनलाइन गिरदावरी की ट्रेनिंग दी 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रशासन ने विशेष कवायद के तहत पीड़ित ग्रामीणों से संवाद शुरू किया है। इस क्रम में जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को सूरवाल बांध के निचले इलाकों में बसे चकेरी सहित अन्य गांवों और इससे जुड़े जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। कलक्टर ने प्राकृतिक आपदा के दौरान मकान, जनधन, पशुओं की हानि, चारे सहित अन्य नुकसान का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। जिला कलक्टर ने चकेरी स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ग्रामीणों से जलभराव के कारणों पर विस्तार से चर्चा की।

 

Sawai Madhopur Collector went to the fields and gave online Girdawari training to the farmers

 

 

उन्होंने अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर भी विस्तार से जानकारी ली और उसके स्थाई समाधान के बारे में विमर्श किया। ग्रामीणों से गांव में जलभराव की समस्या से निजात के लिए गंभीर नदी एवं लटिया नाले के पानी को डाईवर्ट करवाने की मांग की। उन्होंने चकेरी रेलवे स्टेशन के पास एवं और पढ़ाना मार्ग पर रपट बनवाने का सुझाव दिया।

 

 

 

मवेशियों के लिए चारे-पानी के समुचित प्रबंधन के निर्देश:

कलक्टर से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने मवेशियों के लिए चारे-पानी की कमी की स्थिति के बारे में बताया। इस पर कलक्टर ने पशुपालन विभाग को स्थानीय लोगों की आवश्यकता के अनुसार पशु- चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के जर्जर भवन के लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था का सुरक्षित प्रबंधन हो सके।

 

 

जिले में खरीफ-2025 फसल की ऑनलाइन गिरदावरी जारी:

जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को सवाई माधोपुर पंचायत समिति के ग्राम दोंदरी, धनौली, मैनपुरा, गोगोर, सेलू, जडावता, बाडोलास, चकेरी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ऑनलाइन गिरदावरी के बारे में वस्तुस्थिति का मौके पर निरीक्षण किया। कलक्टर ने किसानों से आग्रह किया कि सभी किसान खरीफ-2025 की गिरदावरी में आगे बढ़कर भाग लें, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उन्हें मिल सके।

 

 

गौरतलब है की खरीफ-2025 की फसल की ऑनलाइन गिरदावरी जिले में जारी है। किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलक्टर ने खेतों का दौरा किया और किसानों को ऑनलाइन गिरदावरी का अभ्यास कराया। उन्होंने तहसीलदार, हलका पटवारियों सहित अन्य अधिकारियों को शत-प्रतिशत गिरदावरी करने के निर्देश भी दिए।

 

‘किसान गिरदावरी’ मोबाइल एप:

जिला कलक्टर ने किसानों को बताया कि “किसान गिरदावरी” मोबाइल एप के माध्यम से वे स्वयं अपनी फसल का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इससे फसल का सही रिकॉर्ड तैयार होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकार तथा बीमा कंपनियों को सटीक आंकड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को फसल बीमा, मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। किसान स्वावलंबी बनेंगे और उन्हें किसी मध्यस्थ पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 

 

जिला कलक्टर ने किसानों से अपील की कि वे प्ले स्टोर से “किसान गिरदावरी” एप डाउनलोड करें, जनआधार नंबर के जरिए ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करें। अपनी लोकेशन और खसरा चुनने के बाद फसल का नाम, क्षेत्रफल, सिंचाई साधन और फोटो अपलोड कर आवेदन सबमिट करें। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से विवाद कम होंगे और योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा।

 

कृषि पर्यवेक्षक को चार्जशीट देने के निर्देश:

जिला कलक्टर ने ग्राम दोंदरी में गिरदावरी की प्रगति कम होने और प्राइवेट खसरो की खराब रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। साथ ही, सरपंच एवं ग्रामीणों से अपील की कि शिक्षित युवाओं की मदद से पूरे गांव की गिरदावरी कराई जाए। ग्राम सैलू में मौके पर ही अमरूद की फसल खराब होने की रिपोर्ट करवाई गई। इस दौरान एसडीएम दामोदर सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, तहसीलदार नीरू सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !