सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के पुराने शहर में बने मकानात अत्यधिक पुराने ओर जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, जो अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर कंपन होने लगते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। इतनी तेज आवाज में डीजे बजाना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसको लेकर पुराने शहर में ध्वनि प्रदूषण को प्रतिबंधित करने के लिए स्थाई लोक अदालत में याचिका दाखिल की।
अधिवक्ता अब्दुल हासिब ने बताया कि न्यायालय ने जिला कलेक्टर ओर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर को आदेशित किया है कि वे पुराने शहर क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर ध्वनि प्रदूषण कारित नहीं करे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
