नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की आज आखिरी तारीख है। इनकम टैक्स विभाग ने बताया है कि आईटीआर फाइल करने की तारीख को नहीं बढ़ाया गया है। दरअसल, बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इन खबरों को इनकम टैक्स विभाग ने फ*र्जी करार दिया है। इनकम टैक्स विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है।
जिसमें लिखा है कि एक फ*र्जी खबर प्रसारित हो रही है, जिसमें कहा गया है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 30/09/2025 कर दिया गया है। विभाग ने कहा कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15/09/2025 है। इस साल बजट की घोषणा के समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स स्लैब की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 12 लाख रुपये तक है तो उसे इनकम टैक्स नहीं देना होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
