राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में गणेश जी के लक्खी मेले में गणेशधाम पर स्टाॅल लगाकर 9 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अन्य विधिक सेवा कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर प्रचार किया गया। मेले में लगाई गई स्टाॅल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रशान्त चौधरी, कनिष्ठ लिपिक रजनीश कुमार शर्मा, गिर्राज प्रसाद राठौर एवं जिला प्राधिकरण के पैरालीगल वाॅलेन्टियर पूरणमल मीना, रामावतार मीना द्वारा मेले में लगी स्टाॅल पर खड़े रहकर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण करवाने, उनके परिचितजन जिनके प्रकरण न्यायालय में लम्बित हो, को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाकर आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण करवाने के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही विधिक सेवा कार्यक्रमों मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नाल्सा एवं रालसा स्कीम्स, मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की भी जानकारी प्रदान की गई।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया