Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

किसान 72 घंटे में दें फसल खराबे की सूचना, मिलेगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

सवाई माधोपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसलों की कटाई के बाद खेत में 14 दिन तक सुखाने के लिए रखी गई अधिसूचित फसलों के प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने पर किसान को 72 घंटे के भीतर सूचना देना आवश्यक है। सूचना देने पर ही किसान को योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में जिले की अधिसूचित फसलें बाजरा, उड़द, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और धान हैं।

 

Farmers should report crop damage within 72 hours Sawai Madhopur News

 

 

बुवाई से लेकर कटाई तक इन फसलों में सूखा, लम्बा सूखा काल, बाढ़, जलभराव, कीट एवं व्याधि, भूस्खलन, बिजली गिरना, प्राकृतिक आग, तूफान, ओलावृष्टि और चक्रवात जैसी आपदाओं से हुए नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा राज्य सरकार द्वारा सम्पादित राजस्व फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर संबंधित हल्का पटवार क्षेत्र के सभी किसानों को औसत उपज की तुलना में गारंटी उपज से कम होने की स्थिति में उपलब्ध होगा।

 

 

 

जिले में अधिकृत फसल बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक अनिल कुमार जोगी ने बताया कि कटाई के बाद खेत में सुखाने हेतु रखी गई अधिसूचित फसलें यदि चक्रवात, चक्रवाती वर्षा, बेमौसम वर्षा अथवा ओलावृष्टि से प्रभावित होती हैं, तो नुकसान का आकलन व्यक्तिगत स्तर पर बीमित किसान की फसल खराबा सर्वे के आधार पर किया जाएगा। किसान फसल खराबे की सूचना देने के लिए ‘कृषि रक्षक पोर्टल’, हेल्पलाइन नंबर 14447, एवं क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चौटबोट नंबर 7065514447 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

बीमा कम्पनी ने नियुक्त किए समन्वयक:

सवाई माधोपुर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा नियुक्त तहसील स्तर के समन्वयकों की सूची इस प्रकार है। जिले के जिला समन्वयक अनिल कुमार मोबाइल नं. 9782288199 हैं। तहसील सवाई माधोपुर के लिए समन्वयक अनिल कुमार 9782288199, बौंली के लिए चेतन कुमार पारीक 7732895726, चौथ का बरवाड़ा के लिए फिरोज मंसूरी 7976610615, मलारना डूंगर के लिये अनिल कुमार मीणा 9983679656, मित्रपुरा के लिए सूरज महावर 6377549524 एवं अरूण कुमार मीणा 7014044918, खण्डार के लिए रमेश चंद् मीणा 6377589172, बरनाला के लिए अजय कुमार मीणा 9982241499, तलाबडा के लिए रामोतार मीणा 9680753878,  बामनवास के लिए राजेश कुमार मीणा 9785000705, गंगापुर सिटी के लिए जितेन्द्र कुमार मीणा 8949146399, वजीरपुर के लिए गहलोत मीणा 7878013402।

 

 

जिले में खरीफ वर्ष 2025 के लिए अधिसूचित बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड है। कम्पनी द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं ताकि किसान समय पर फसल खराबे की सूचना देकर योजना का अधिकतम लाभ ले सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !