टोंक: टोंक जिले में सदर थाना इलाके में आज मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे 148 D पर सवारियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। जानकारी के अनुसार यह हा*दसा तारण गांव के पास हुआ है। बस का टायर फूटने के बाद एक्सल टूट गया। इसके बाद बस बेकाबू होकर पुलिया की दीवार से टकराते हुए नाले में गिरकर उल्टी पलट गई। हा*दसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इससे 32 लोग घायल हो गए। हा*दसे के बाद ध*माके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भागकर आए और घायलों को बस में से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को सआदत अस्पताल लाया गया।
जहां उनका इलाज जारी है। यह हा*दसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ है। हा*दसे के समय बस में करीब 50 सवारियां थी। यह बस सवाई माधोपुर से जयपुर जा रही थी। ग्रामीण कमलेश यादव, मेघराज जाट आदि ने बताया कि बस के पुलिया के दीवार से टकराकर नाले में गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। फिर लोग मदद के लिए दौड़े और उन्हें एक एक करके बाहर निकाला। फिर करीब 15 से 20 मिनट के बीच एंबुलेंस पुलिस भी आ गई।
घायलों में बस ड्राइवर भी शामिल है। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान भी कार्यकर्ताओं के साथ सआदत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत कर बेहतर इलाज करने को कहा। मौके पर टोंक सदर थाना प्रभारी जयमल सिंह मय जाब्ते के पहुंचे तो अस्पताल में टोंक कोतवाली के सीआई भंवरलाल वैष्णव ने भी मय जाब्ते के पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
