Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का लोकार्पण, बौंली शहर एवं 177 गांवों को होगी जलापूर्ति

सवाई माधोपुर: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बांसवाडा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर तक किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उद्बोधन को जिला स्तर लाइव सुना गया। इस दौरान जिला स्तरीय रोजगार उत्सव रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडिटोरियम में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

 

Isarda-Dausa drinking water project inaugurated

 

 

रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के 176 पशुधन परिचर, उच्च शिक्षा विभाग के 55 कनिष्ठ अनुदेशक, डीओआईटी के 8 सूचना सहायक, समस्त विभागों के 105 कनिष्ठ सहायक, 51 कनिष्ठ अभियंता, 16 अध्यापक, 1 छात्रावास अधीक्षक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 6 संविदा नियुक्ति, 3 शहीद मृतकों की अनुकम्पा नियुक्ति सहित कुल 422 नव चयनितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। इस दौरान मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, जिला कलक्टर काना राम द्वारा कुसुम अकोदिया, आशीष गुप्ता, अंकिता महावर, मुकुट बिहारी गौतम को पशु परिचर, सुनीता एवं नेहा शर्मा को अध्यापिका, हनुमान प्रजापत व कृष्णावतार र्स्वणकार को कनिष्ठ अनुदेशक, अकसद खान, अंजली मीना, राजा साहू, कनिष्ठ अभियंता, उदित मथुरिया एवं प्रियंका मीना को सूचना सहायक तथा ओमप्रकश गुर्जर को छात्रावास अधीक्षक सहित 15 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।

 

 

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नव चयनितों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष भड़ाणा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी नव चयनितों को शुभकामनाएँ प्रदान की और राजकीय सेवा में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 1038 करोड़ की लागत से निर्मित ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का लोकार्पण किया गया है।

 

 

 

 

इस परियोजना से जिला दौसा के 1079 ग्राम व 5 शहर एवं जिला सवाई माधोपुर के 177 ग्राम व 1 शहर को पीने के पानी की आपूर्ति की जानी है जिसके माध्यम से लगभग 35.13 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने सरकार नर को नारायण मानकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अन्त्योदय की भावना को साकार करने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा के तहत अंतिम पंक्ति में बैठे सभी पात्र लाभार्थियों तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं का समाधान उनके आंगन जाकर करने का कार्य कर रही है।

 

 

 

जिला कलक्टर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी, दायित्वबोध एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए राजकीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं प्रशासनिक दायित्वों का निवर्हन के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील रहकर सभी आगंतुकों की मदद् करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नवचयनित उत्साह के साथ राजकीय कार्यो के सम्पादन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !