Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गांधी जयन्ती पर गुलाब बाग में आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

सवाई माधोपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को गुलाब बाग एवं जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कलक्टर काना राम, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, नगर परिषद सभापति जयप्रकाश सामरिया और नगर परिषद आयुक्त देवेंद्र कुमार जिंदल ने गुलाब बाग गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सत्य, त्याग और सेवा का प्रतीक है।

 

An interfaith prayer meeting was held at Gulab Bagh on Gandhi Jayanti in sawai madhopur

 

 

गांधी जी का “स्वच्छता–सेवा” और शास्त्री जी का “जय जवान जय किसान” उद्घोष आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं । उन्होंने आह्वान किया कि सभी अधिकारी–कर्मचारी और नागरिक गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। हमेशा जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते समय साध्य के साथ साधन की पवित्रता होना आवश्यक हैं।

 

 

 

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गूंजे भजन और प्रार्थनाएं:

गुलाब बाग में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राजकीय कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्काउट–गाइड्स एवं आमजन ने सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, रामधुन, बौद्ध प्रार्थना, गायत्री मंत्र, इस्लाम और जैन धर्म की प्रार्थनाएं, वैष्णव जन तो तेने कहिए, दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल और रघुपति राघव राजा राम जैसे भजनों का सामूहिक गायन किया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई।

 

सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश:

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सवाई माधोपुर की ओर से स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देने वाले 15 सफाई कर्मियों को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त सफाई कर्मी विमला को 5 लाख रुपये की जीपीएफ राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर श्रमदान कर गांधीजी के स्वच्छता संदेश को जन–जन तक पहुंचाया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हरकेश मीना, अधीक्षण अभियंता बी.एल. मीना, अधीक्षण अभियंता भगवान सहाय मीना, उपनिदेशक समाज कल्याण मीना आर्य, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, अधिकारी–कर्मचारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !