Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

20 किलो जलेबी और 30 किलो यूज्ड तेल और 70 किलो मसाले करवाएं नष्ट 

सवाई माधोपुर: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला मैडम के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ सवाई माधोपुर डॉक्टर अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व नितेश गौतम की टीम ने छा*पेमार कार्रवाई की। टीम ने पिपलदा में विमल कुमार राजकुमार की दुकान का निरीक्षण करने पर भयंकर अनिमिताए देखने को मिली।

 

20 kg of jalebi, 30 kg of used oil and 70 kg of spices destroyed in sawai madhopur

 

निरीक्षण में खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा खाद्य अनुज्ञा पत्र मौके पर उपलब्ध कराने में असमर्था दिखाई। जो कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 विनियम 2011 का उलंघन है। इसके अलावा फूड हैंडलर्स के मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवा पाए। पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट भी मोके पर नहीं पाया गया। फूड आइटम्स खुले कट्टों में रखे थे जो की जमीन पर रखे हुए थे। काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट के तेल, मसाले (70 से 80 किलो) मिले जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा सभी कमियों को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठान को सीज किया गया।

 

 

 

इसके साथ ही वनस्पति व लाल मिर्च पाउडर के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए गए। टीम की कार्रवाई को देखकर मित्रपुरा व पिपलदा के अधिकतर व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। टीम ने पिपलदा में ही अग्रवाल मिष्ठान भंडार से बर्फी व लड्डू के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए। इसके बाद टीम भाडौती में पहुंची जहां से टीम ने 20 किलो कलर युक्त जलेबी व 30 किलो यूज्ड ऑयल को मोके पर नष्ट करवाया। सभी नमूने खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !