Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वन मंत्री संजय शर्मा ने सामान्य पर्यटक बनकर किया रणथंभौर का निरीक्षण

सवाई माधोपुर: राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा रविवार को बिना किसी औपचारिक सूचना दिए रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने आम पर्यटक की तरह ऑनलाइन टिकट बुक कर सामान्य श्रेणी में सफारी की। पहचान छिपाने के लिए टोपी, चश्मा और मास्क लगाकर उन्होंने रणथंभौर के जोन नंबर तीन में लगभग तीन घंटे तक जंगल का भ्रमण किया और पार्क की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया।वन मंत्री शर्मा ने सफारी के दौरान पार्क में वन विभाग के गश्ती वाहन न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।

 

Forest Minister Sanjay Sharma inspected Ranthambore as a normal tourist.

 

उन्होंने कहा कि जंगल में बाघों की निगरानी और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद वनकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शर्मा ने पार्क प्रबंधन, गाइड व्यवस्था, वाहन संचालन, टिकटिंग प्रणाली और पर्यटक सुविधाओं का प्रत्यक्ष आकलन किया। उन्होंने सफारी में शामिल पर्यटकों से भी बातचीत की और उनके अनुभव व सुझाव सुने। सफारी पूर्ण करने के बाद जब वन मंत्री ने अपनी पहचान उजागर की, तब वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस औचक निरीक्षण की जानकारी हुई।

 

 

 

शर्मा ने कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि वे सामान्य पर्यटक की दृष्टि से रणथंभौर की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति समझ सकें। वन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाघों की मॉनिटरिंग, गश्ती प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटक सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर देने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !