Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गोडावण संरक्षण विषय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर: राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर द्वारा बुधवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के संदर्भ में “गोडावण (Great Indian Bustard – GIB Conservation) संरक्षण” विषय पर एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Environment conservation programme was organised on the theme of Great Indian bustard conservation

 

 

सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक सी. सुस्मिता नामाता द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है, और प्रत्येक विद्यार्थी को इसके लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में संग्रहालय के वैज्ञानिक. डी. डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में गोडावण संरक्षण पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

 

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों को इस दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पक्षी प्रजाति की पारिस्थितिकीय भूमिका, उसके घटते आवास क्षेत्र एवं इसके संरक्षण के लिए किए जा रहे राष्ट्रीय प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया और पोस्टर प्रस्तुति, चर्चा तथा प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !