सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल गाड़ियां, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद पता चला कि यह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल थी, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में विभागों की तत्परता और समन्वय का मूल्यांकन करना था।
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि इस अभ्यास का मकसद आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है ताकि वास्तविक संकट की स्थिति में जनहानि को रोका जा सके।माक ड्रिल के दौरान पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा, नगर परिषद आयुक्त देवेंद्र जिंदल, थाना अधिकारी हरलाल मीणा, चिकित्सा स्टाफ, दमकलकर्मी और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की ड्रिलें समय-समय पर आयोजित की जाएंगी ताकि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
